एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित इंटर-जोनल यूथ फेस्टिवल में 121 अंक हासिल कर लगातार 27वीं बार ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। कॉलेज ने 39 अंकों की बढ़त के साथ यह उपलब्धि दर्ज की।

इसी प्रतियोगिता में संस्थान ने संगीत व नृत्य की ओवरऑल ट्रॉफी एवं थिएटर वर्ग में द्वितीय स्थान की ट्रॉफी भी जीती। 12 नवंबर से 15 नवंबर के बीच हुए इस फेस्टिवल में कॉलेज के विद्यार्थियों ने 32 प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कॉलेज को 17 में प्रथम, 2 में द्वितीय और 6 में तृतीय स्थान मिला। प्राचार्य डॉ. नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों व मार्गदर्शक शिक्षकों को प्रेरित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सत्यपॉल, सुषमा पॉल बर्लिया और डॉ. नेहा बर्लिया के निरंतर प्रोत्साहन का उल्लेख किया।

गिद्दे में गुरनीत कौर को सर्वश्रेष्ठ फोक डांसर, मोहम्मद अशरफ को प्रथम सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता और मीनाक्षी सेली को सर्वश्रेष्ठ द्वितीय महिला अभिनेत्री का सम्मान मिला। डॉ. ढींगरा ने सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. अरुण मिश्रा, डॉ. अमिता मिश्रा और डॉ. मिक्की वर्मा के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट