• Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Jalandhar
  • A Fire Broke Out Among Old Tires At Punjab Roadways Depot 1, Mobilizing 20 Fire Brigade Vehicles... Had The Auction Been Conducted On Time, The Tragedy Would Not Have Occurred.

पंजाब रोडवेज के डिपो-1 की वर्कशॉप में सोमवार रात पुराने टायरों के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई। रबर के टायरों ने कुछ ही देर में आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटें डिफेंस कॉलोनी तक दिखाई दे रही थीं।

जानकारी मिलने के पश्चात घटनास्थल पर पहुंचीं 20 के करीब फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात रात करीब 12:00 बजे तक आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड को तुरंत सबस्टेशन दादा कॉलोनी, सर्जिकल कॉम्प्लेक्स और आसपास के इलाकों से गाड़ियों को बुलाना पड़ा, ताकि तुरंत आग पर काबू पाया जा सके। चूंकि रबर ने आग पकड़ ली थी और लपटें इतनी भीषण थीं कि डिपो के आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल गए। अनेक किलोमीटर तक आग की लपटों को देखा जा रहा था।

रात को ड्यूटी पर मौजूद बलविंदर सिंह के अनुसार, रात लगभग 9 बजे आग भड़की। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग की चपेट में पुराने टायरों के अलावा वर्कशॉप में खड़ी बसों का कई कीमती सामान भी आ गया। वहीं, आसपास लगे पेड़ों को भी आग से काफी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापनIn-Article Banner

गनीमत रही कि आग पर वक्त रहते काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने का वास्तविक कारण सामने नहीं आया है। ^ आग लगने का प्रमुख कारण अभी सामने नहीं आया है। इसकी पड़ताल करवाएंगे। मुलाजिमों ने खुद ही आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। -राजपाल सिंह, डिपो जीएम इत्तेफाक : लुधियाना में भी टायर गोदाम में आग ​लुधियाना में भी बस स्टैंड के अंदर बसों की मरम्मत करने वाली वर्कशॉप में पुराने टायरों के गोदाम में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

आग की घटना को लीड कर रहे फायर ब्रिगेड के सीनियर अफसर एसएफओ मनिंदर कुमार जस्सी के दोनों हाथ घटना में झुलस गए, उन्हें देर रात चिकित्सालय ले जाकर इलाज करवाया गया। आग बुझाने में जस्सी के अलावा एसएफओ अविनाश सोंधी, एलएफएम गौरव भारद्वाज, फायरमैन सक्षम मेहरा, रणदीप, अभि गिल और जय चंद ने भूमिका निभाई।

टायरों की नीलामी नहीं होना भी कारण इस घटना ने रोडवेज वर्कशॉप में लंबे वक्त से जमा पुराने टायरों और स्क्रैप के निस्तारण की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात है कि पुराने टायरों की समय पर नीलामी नहीं हो रही। वहीं, टायर प्लांट बंद होने की वजह से इन टायरों का निस्तारण भी नहीं हो पा रहा। इसके चलते वर्कशॉप परिसर में पुराने टायरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट