- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Punjab Chandigarh Weather Update | Dense Fog Alert & Temperature Drop
पंजाब और चंडीगढ़ में आज से 4 दिन घनी धुंध का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 20 नवंबर तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। राज्य के न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
तापमान अभी सामान्य के करीब बना हुआ है। बठिंडा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों के बीच न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है। फिलहाल अभी वर्षा की संभावना नहीं है।
मौसम महकमा के मुताबिक 17 नवंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और अमृतसर में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम हो गया है।
इसके पश्चात पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में कमी के साथ ठंड बढ़ सकती है।
दिन के तापमान में हल्की कमी आ सकती है बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के तट के लगभग पहुंचने के साथ उत्तर भारत में हवाओं की दिशा बदल सकती है। दिल्ली, हरियाणा और आसपास के इलाकों में पूर्वी हवाएं चलने से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं का प्रभाव कम हो सकता है।
वातावरण में नमी बढ़ने की संभावना है पूर्वी हवाओं की वजह से वातावरण में नमी बढ़ने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जबकि रात के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। इससे रात में ठंड का असर कुछ कम होगा।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







