जालंधर | पावन स्थल गुरुद्वारा छठी पातशाही, बस्ती शेख में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुरतागद्दी दिवस को समर्पित गुरमत समागम आयोजित किया गया। सुबह व शाम विशेष दीवान सजाए गए, जिसमें हजूरी रागी जत्थों ने कीर्तन से संगत को निहाल किया और ज्ञानी साहिब सिंह लखणा ने सिख इतिहास की जानकारी साझा की। बेअंत सिंह सरहद्दी ने संगत को बधाई दी। इसी बीच निस्वार्थ सेवाएं निभाने वाले बलवंत सिंह व इंदरबीर सिंह सहित प्रमुख शख्सियतों को प्रधान गुरकृपाल सिंह और बेअंत सिंह सरहद्दी ने सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। घटनास्थल पर सतिंदरपाल सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह सराफ, इंद्रपाल सिंह, बलविंदर सिंह हेयर, गुरजीत सिंह पोपली, तरलोचन सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह लुबाणा, हरबंस सिंह, अमरजीत सिंह भाटिया, सतपाल सिंह अलग, परविंदर सिंह खासरिया, हरसिमरनजीत सिंह मक्कड़ और अमृतपाल सिंह उपस्थित रहे।
गुरुद्वारा छठी पातशाही में करवाया गुरमत समागम
जालंधर | पावन स्थल गुरुद्वारा छठी पातशाही, बस्ती शेख में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुरतागद्दी दिवस को समर्पित गुरमत समागम आयोजित किया गया। सुबह व शाम विशेष दीवान सजाए गए, जिसमें हजूरी रागी जत्थों ने कीर्तन से संगत को निहाल किया और ज्ञानी साहिब सिंह लखणा ने सिख इतिहास की जानकारी साझा की।
EEditor
17 नव॰ 2026, 07:22 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






