जालंधर | लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की अगुवाई में एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी हेतु राशन भेंट किया। इस सेवा कार्य में नरेश छिब्बर, सुनील दत्ता और रिशु झांजी ने विशेष सहयोग दिया। प्रधान अश्वनी मल्होत्रा और पूर्व प्रधान व एडवाइजर आरएस आनंद ने कहा कि क्लब 'नर सेवा-नारायण सेवा' के उद्देश्य से ऐसे पुनीत कार्य निरंतर करता रहेगा। परिवार ने इस सहयोग हेतु क्लब का आभार जताया। इस घटनास्थल पर सचिव अरुण वशिष्ठ, ए.के. बहल, हर्षवर्धन शर्मा, खुशपाल सिंह, गुरदीप सिंह ठुकराल, राकेश खिल्लन, बलकार सिंह सैनी, सेवा सिंह और सरपंच जीत नंगल मौजूद रहे।