सीआईए स्टाफ (देहात) की टीम ने भोगपुर इलाका में ट्रैप लगाकर 24 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी बूटा सिंह (निवासी ग्राम मुन्नन, गुरदासपुर) को गिरफ्तार कर उसके पास से 668 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अभियुक्त ने हेरोइन अपनी बाइक की सीट के नीचे छिपा रखी थी। थाना भोगपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। नशा तस्करी में बूटा पहली बार पकड़ा गया है, परंतु वह असलहा (हथियार) तस्करी के प्रकरण में पहले भी जेल जा चुका है।

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि सीआईए इंचार्ज पुष्पबाली की देखरेख में एएसआई सुभाष कुमार की टीम जालंधर-पठानकोट हाईवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम कुरेशियां के पास एक सुनसान जगह पर मोटरसाइकिल के साथ खड़े संदिग्ध युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, जिसे टीम ने मुस्तैदी से दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसकी प्लेटिना बाइक की सीट के नीचे से 668 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पूरा नेटवर्क खंगालने हेतु 2 दिन का रिमांड : सीआईए इंचार्ज पुष्पबाली ने जानकारी दी कि अदालत से बूटा को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उसके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने हेतु गहराई से छानबीन कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पिछले 2 वर्ष के अंदर उसने नशा बेचकर कितनी चल-अचल संपत्ति बनाई है। बूटा के मोबाइल की बारीकी से जांच की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एक टीम अमृतसर भेजी जा रही है। पूछताछ में 24 वर्षीय बूटा सिंह ने कहा कि वे तीन भाई हैं।

विज्ञापनIn-Article Banner

वह खुद कबड्डी का खिलाड़ी है, लेकिन उसका सपना पुलिस में भर्ती होने का था। 12वीं पास करने के पश्चात उसने पुलिस भर्ती की तैयारी आरंभ कर दी थी। खेल के साथ-साथ तैयारी भी अच्छी चल रही थी, किंतु 14 अक्टूबर 2023 को मारपीट के एक प्रकरण में उस पर केस दर्ज हो गया। हालांकि केस थाना स्तर पर जमानती था, परंतु क्रिमिनल रिकॉर्ड बनने से पुलिस में भर्ती होने का उसका सपना टूट गया। उसने राजीनामे की बहुत कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसी दौरान वह आपराधिक गैंग के संपर्क में आ गया।

29 नवंबर 2023 को पुलिस ने उसे हथियारों के साथ पकड़ लिया, जिसके चलते वह लगभग एक साल जेल में रहा। बूटा ने कहा कि जेल से बाहर आने के पश्चात सब कुछ खत्म-सा हो गया था। इस दौरान वह अजनाला में एक शादी में गया, जहां उसकी दोस्ती 'बागा' नाम के युवक से हुई। बूटा ने जब उसे अपना दर्द बताया तो बागा ने कहा, "तुम टेंशन क्यों लेते हो? पैसे ही कमाने हैं तो हेरोइन बेचना शुरू कर दो।

3-4 साल में इतनी दौलत कमा लोगे, जितनी कभी सपने में भी नहीं सोची होगी।" बूटा के मुताबिक, पहले उसने परचून (छोटी मात्रा में) में हेरोइन बेचना शुरू किया। इससे घर की आर्थिक हालत तो सुधर गई, लेकिन करोड़पति बनने का सपना अभी बाकी था, इसलिए उसने अब बड़ी डील करनी शुरू कर दी थी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट