- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Jalandhar Bike Theft | CCTV Footage Shows Nihang Clad Men Stealing Bullet
जालंधर में बस स्टैंड के पास स्थित कोटक महिंद्रा बैंक के बाहर से सोमवार को 2 युवक बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए। दोनों युवक निहंग बाणे में थे। चोरी की वारदात बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में दोनों युवक पहले बाइक के आसपास
पीड़ित यक्ष निवासी जालंधर ने थाना बारादरी पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपनी काली बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर PB08-FM-6630) पर सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे बैंक पहुंचा था। उसने बाइक बैंक के बाहर खड़ी की और अंदर चला गया। इसी बीच चाबी मोटरसाइकिल में ही लगी रह गई। दोपहर लगभग 1:15 बजे वापस लौटने पर बाइक गायब मिली।
बाइक में रखे थे जरूरी दस्तावेज
पीड़ित ने आसपास तलाश करने और लोगों से पूछताछ करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। उसके मुताबिक, बाइक में आवश्यक दस्तावेज भी रखे हुए थे।
पुलिस को चोरी की जानकारी दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। एसीपी सेंट्रल राजेश ठाकुर ने जानकारी दी कि खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







