जालंधर ग्रामीण पुलिस ने ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत 668 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की।

एएसआई सुभाष कुमार ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि भोगपुर क्षेत्र में तस्कर हेरोइन की सप्लाई देने के लिए जा रहे है। जिसके पश्चात उन्होंने ग्राम कुरेशियां के पास नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल सवार युवक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने का प्रयास करने लग पड़ा। जब पुलिस टीम ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली तो उससे 668 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

अभियुक्त की पहचान गुरदासपुर जिले के गांव मुन्नन, थाना भैणी मियां खान के बूटा सिंह के रूप में हुई है। थाना भोगपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापनIn-Article Banner

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था

पुलिस के अनुसार, बूटा सिंह 12वीं पास है। वह पहले मजदूरी करता था और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। उस पर 2023 में गुरदासपुर के अलग-अलग थानों में लड़ाई-झगड़े और आर्म्स एक्ट के दो केस दर्ज हुए थे।

जमानत पर आने के पश्चात करने लगा हेरोइन की सप्लाई

2024 में जमानत पर जेल से बाहर आने के पश्चात वह सीमावर्ती इलाकों से सस्ती हेरोइन लाकर भोगपुर और आसपास के कस्बों में सप्लाई करने लगा। पुलिस ने उसका दो दिन का रिमांड लिया है। नशे की कमाई से बनाई गई संपत्ति को अटैच करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट