होशियारपुर जिले के पांवड़ा ग्राम की कैमल हिल पर ट्रैकिंग क्लब ने ट्रैकिंग गतिविधि आयोजित की। क्लब अध्यक्ष गुरविंदर सिंह गोल्डी ने युवाओं से नशों से दूर रहने और खेल, एडवेंचर जैसी गतिविधियों से जुड़ने की अपील की।

गोल्डी ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा और वक्त नशों में लगाने के बजाय ट्रैकिंग, खेल और दूसरी सकारात्मक गतिविधियों में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छे कामों और समाज के हित में योगदान देकर जिंदगी को बेहतर बनाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि युवा देश का भविष्य हैं और देश की तरक्की में उनकी भूमिका है। युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर अपनी प्रतिभा और मेहनत से समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

विज्ञापनIn-Article Banner

‘ट्रैकिंग से आत्मविश्वास और टीम भावना को बढ़ावा मिलता है’

गोल्डी के अनुसार, ट्रैकिंग से आत्मविश्वास, अनुशासन, साहस और टीम भावना को बढ़ावा मिलता है। प्रकृति के बीच वक्त बिताने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। उन्होंने युवाओं से गलत संगत से दूर रहने और खेलों व एडवेंचर गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

क्लब के ये सदस्य और पदाधिकारी रहे मौजूद

आयोजन में क्लब चेयरमैन राजेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष बलजीत सिंह सब्बी, सचिव संजीव कुमार पेंटा, हैप्पी कुमार, परमिंदर कुमार नीटा, हरप्रीत सिंह पिंटू, योगेश सहदेव उर्फ जोगी, विकास बग्गा, संदीप पंडित, रिंपी, कुलविंदर सिंह मन्कू, हरप्रीत सिंह सहोता, जरनैल राणा, सुखविंदर सिंह हरियाणा और हरजिंदर सिंह मन्कु मौजूद रहे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट