फाजिल्का जिले के ग्राम सुरेश वाला में बीते दिनों कार सवार पिता और उसकी एक वर्षीय बेटी पर हुई फायरिंग के प्रकरण में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस छानबीन में सामने आया है कि आरोपियों ने गलत पहचान के चलते मनीष कुमार की कार पर फायरिंग की थी। आरोपियों न

इस मामले में पुलिस ने 2 महिलाओं सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से 2 महिलाओं सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं फायरिंग में इस्तेमाल किया गया अवैध पिस्टल भी बरामद किया गया है।

अब तक 3 महिलाओं सहित 3 गिरफ्तार

विज्ञापनIn-Article Banner

एसपी सत्येंद्र कुमार ने जानकारी दी कि 10 नवंबर को ग्राम सुरेश वाला में मनीष कुमार पर फायरिंग की घटना सामने आई थी। पुलिस छानबीन में पता चला कि अभियुक्त गुरविंदर सिंह ने शक के आधार पर मनीष कुमार का पीछा किया और उसकी कार पर फायरिंग कर दी।

मामले में रमनदीप कौर पत्नी दविंदर सिंह और मनदीप कौर पत्नी गुरविंदर सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। ये दोनों आरोपी भाइयों की पत्नियां हैं। इसके अलावा प्रमुख आरोपी गुरविंदर सिंह को भी हिरासत में ले लिया गया है। वहीं धनजीत सिंह उर्फ धन्ना को भी हिरासत में ले लिया गया है।

पैसों के लेनदेन में 2 पक्षों चल रहा विवाद

एसपी ने जानकारी दी कि फाजिल्का सदर थाना क्षेत्र के जंडवाला खरता इलाके में मार्च महीने में दो पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। एक पक्ष में गुरविंदर सिंह, दविंदर सिंह, विक्की और जगमीत सिंह शामिल थे, जबकि दूसरे पक्ष में नवदीप सिंह, बलजिंदर सिंह और धनजीत सिंह उर्फ धन्ना थे।

इस विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग हुई थी और पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज किए थे। इसी पुरानी रंजिश के चलते गुरविंदर सिंह ने मनीष कुमार को धन्ना समझ लिया और गलत पहचान के चलते उसकी कार का पीछा कर उसपर गोलियां चला दीं।

प्रमुख आरोपी के खिलाफ 9 केस पहले से दर्ज

एसपी ने बताया कि प्रमुख अभियुक्त गुरविंदर सिंह के खिलाफ पहले भी 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात को महिलाओं के उकसाने पर अंजाम दिया गया। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि प्रकरण में आगे की पूछताछ की जा सके। पुलिस की जांच जारी है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट