जालंधर | लायंस क्लब जालंधर सेवक की ओर से प्रधान नरिंदर सिंह की अध्यक्षता में जोन चेयरपर्सन रंजना शर्मा व रीजन चेयरपर्सन प्रभजोत सिंह सिद्धू की आधिकारिक (ऑफिशियल) विजिट आयोजित की गई। सचिव आकाशदीप ने मंच संचालन करते हुए क्लब के सेवा कार्यों की जानकारी दी, जबकि प्रधान ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रमुख अतिथियों ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए पदाधिकारियों व सदस्यों को पिन लगाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मनमोहन कपूर, संदीप अटवाल, संजीव कुमार, जी.एस. टक्कर, जीत शर्मा, डॉ. राकेश शर्मा, नमिंदर वालिया, राजिंदर मैगी, अनीता रानी, जसप्रीत वालिया, सुनीता शर्मा, संजीव बब्बर व कृति बब्बर आदि उपस्थित थे।