- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- NHM Employees Protest Warning: Patiala Health Minister Residence Dharna
नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कर्मियों की हड़ताल लगातार जारी है। कर्मचारियों को 17 नवंबर को चंडीगढ़ में होने वाली मुलाजिम कल्याण कमेटी की पहली मीटिंग से मांगों के समाधान की अपेक्षा है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि बैठक में ठोस निर्णय नहीं हुआ तो पटियाला मे
तरनतारन में 16 नवंबर को यूनियन नेताओं ने बताया कि लंबे समय से मांगें पूरी न होने की वजह से प्रदेशभर के एनएचएम मुलाजिम हड़ताल पर हैं। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
यूनियन नेताओं के अनुसार, आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों के धरनों में शामिल होकर उन्हें नियमित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सरकार ने अब तक इसे पूरा नहीं किया। कर्मियों का इल्जाम है कि मुख्यमंत्री भी उनसे मुलाकात नहीं कर रहे हैं।
यूनियन नेता मनदीप सिंह ने जानकारी दी कि सरकार के साथ अब तक 54-55 बैठकें हो चुकी हैं, किंतु हर बार आश्वासन ही मिला। हाल ही में वित्त मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई पैनल बैठक के पश्चात कर्मचारी कल्याण कमेटी गठित की गई थी। इसका मकसद कर्मचारियों को ठेका व्यवस्था से मुक्त कर उनकी मांगों का स्थायी समाधान करना है।
यूनियन नेता जैस्मीन कौर ने बताया कि 17 नवंबर को वित्त सचिव की अध्यक्षता में होने वाली मीटिंग में सकारात्मक नतीजा नहीं निकला तो संघर्ष तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी और वे काम पर नहीं लौटेंगे।
ये रहे मौजूद इस घटनास्थल पर तरसेम सिंह, अमरजीत कौर, संदीप सिंह बीएसए, संदीप सिंह आईए, रमणदीप कौर सीएचओ कैरों, जगराज सिंह, विद्या देवी, अमरजीत कौर सीएचओ खेमकरण, विशाल कुमार, परमिंदर सिंह, कुलवंत कौर, सुप्रीत कौर, नवजोत कौर सरहाली, रविंदर कौर, जीवनजोत सिंह, मनदीप कौर सीएचओ झब्बाल, मनजिंदर सिंह, प्रवीण कौर, प्रभजीत कौर सुरसिंह, रमिंदर कौर, गुरप्रीत कौर, डॉ. अमन, योगेश गिल, डॉ. शरण कस्सेल, डॉ. चंदन शर्मा घरियाला, डॉ. गुरशरण सिंह, तरुण, संदीप सिंह सीओ, रजनी शर्मा, कंवलजीत कौर डीएसए, सिमरजीत सिंह, आरुष भल्ला, कोमलजीत कौर, रुपिंदर कौर, राजिंदर सिंह, प्रगट सिंह, कमलजीत कौर, मनिंदर कौर सहित भारी संख्या में एनएचएम कर्मी उपस्थित थे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







