- Hindi News
- Local
- Punjab
- Faridkot
- Faridkot News | Charanjit Singh Channi Targets AAP Over Drugs Issue
जवानी संभाल साइकिल यात्रा लेकर फरीदकोट पहुंचे कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने आरोप लगाया कि रंगला पंजाब बनाने का वादा करने वाली सरकार ने पंजाब को चिट्टा पंजाब बना
यात्रा के बीच चन्नी ने गांव संधवां में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की प्रतिमा पर माथा भी टेका। अपनी यात्रा के दौरान पूर्व सीएम चन्नी ने सबसे पहले फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कराईयांवाला और काला बच्चा में लोगों को संबोधित किया।
इसके बाद अंबेडकर नगर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से पंजाब को बचाने हेतु कांग्रेस पार्टी का साथ देने की अपील की।
पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी।
‘साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों से सीधे मुलाकात करना’
चन्नी ने कहा कि इस साइकिल यात्रा का मुख्य मकसद लोगों से सीधे मुलाकात करना और उनकी समस्याओं को समझना है। उन्होंने इल्जाम लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में नशा घर-घर तक पहुंच चुका है। यात्रा के बीच अनेक लोगों ने उनसे मुलाकात कर अपने इलाकों में नशे की खुलेआम बिक्री होने की शिकायतें भी की हैं।
साइकिल यात्रा के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी।
‘बढ़ते गैंगस्टरवाद के कारण व्यापारी वर्ग सहमा हुआ’
उन्होंने कहा कि पंजाब में बढ़ते गैंगस्टरवाद की वजह से व्यापारी वर्ग सहमा हुआ है। व्यापारियों को फोन की घंटी बजने पर भी यह डर सताता है कि कहीं फिरौती मांगने के लिए किसी गैंगस्टर की कॉल तो नहीं आ रही।
उन्होंने इल्जाम लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत चिंताजनक बनी हुई है और व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इस सरकार ने पंजाब के हितों के बजाय दिल्ली के नेताओं के इशारे पर काम किया। मौजूदा सरकार की नीतियों की वजह से पंजाब आर्थिक रूप से और कमजोर हुआ है।
साइकिल यात्रा के बीच पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को लड्डू खिलाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।
जैतो विधानसभा इलाका में संपन्न होगी साइकिल यात्रा
फरीदकोट के पश्चात चरणजीत सिंह चन्नी की साइकिल यात्रा कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र से होते हुए शाम को जैतो विधानसभा इलाका में संपन्न होगी। इस घटनास्थल पर विधायक राणा गुरजीत सिंह,पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों किक्की ढिल्लों,अजयपाल सिंह संधू, दर्शन सिंह ढिलवां सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







