जालंधर जिले के नकोदर-जमशेर रेल सेक्शन पर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 60 से 65 वर्ष की बुजुर्ग महिला की जान चली गई। महिला का शव रेलवे ट्रैक के पास किलोमीटर नंबर 4/7-8 से बरामद हुआ है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी नकोदर की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व पहचान हेतु मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से महिला के बारे में सूचना देने की अपील की है।

सिर पर चोट लगने से तोड़ा दम

विज्ञापनIn-Article Banner

जीआरपी चौकी इंचार्ज एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें रात को रेलवे लाइन के पास महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके पश्चात वह पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

शुरुआती जांच के मुताबिक, महिला डीएमयू ट्रेन नंबर 74948 की चपेट में आई थी। हादसे में महिला के सिर पर गहरी चोट आई है। उसके हाथों की उंगलियां कुचली हुई थीं और पैरों पर भी गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।

ऐसा है महिला का हुलिया

एएसआई सुखविंदर सिंह के मुताबिक, मृतक महिला की उम्र लगभग 60 से 65 साल है। उसने हल्के आसमानी रंग की सलवार-कमीज पहनी हुई है, जिस पर पीले और काले रंग की बूटियां बनी हैं। महिला के पैरों में नीले रंग की हवाई चप्पल थी।

घटनास्थल के पास से नीले, पीले और हरे रंग की धारियों वाली एक चादर भी बरामद हुई है। जीआरपी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी मिले तो चौकी नकोदर के मोबाइल नंबर 99142-90746 पर संपर्क करें। पुलिस महिला की पहचान करने के प्रयास कर रही है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट