पंजाब में मौसम का मिजाज अगले पांच दिनों तक तकरीबन स्थिर रहने का अनुमान है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम महकमा के मुताबिक, आज हिमाचल से सटे पठानकोट और होशियारपुर में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है।

पिछले 24 घंटे के बीच पंजाब में कहीं भी बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई। हालांकि अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बावजूद यह सामान्य से 1.8 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। बठिंडा में सबसे अधिक 33.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं का असर बना हुआ है। इसके चलते पठानकोट और होशियारपुर में हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

विज्ञापनIn-Article Banner

5 दिन तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं

मौसम महकमा के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 13 नवंबर के पश्चात मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि रात और सुबह के वक्त राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम धुंध छा सकती है।

चडीगढ़ के मुकाबले पंजाब के 7 शहरों में प्रदूषण अधिक

पराली जलाने की घटनाओं के बीच पंजाब और चंडीगढ़ में वायु प्रदूषण का स्तर बना हुआ है। चंडीगढ़ में AQI 91 दर्ज किया गया, जबकि पंजाब के 7 शहरों में यह इससे अधिक रहा। लुधियाना में सबसे ज्यादा 288 AQI दर्ज किया गया। बठिंडा में 246, अमृतसर में 221, पटियाला में 211, खन्ना में 174, मंडी गोबिंदगढ़ में 155 और जालंधर में 150 AQI रहा। वहीं, रूपनगर में AQI 50 दर्ज किया गया, जो चंडीगढ़ से 41 अंक कम है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट