- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- 98th Nagar Kirtan From Central Town Gurdwara On November 21
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित 98वां भव्य नगर कीर्तन आगामी 21 नवंबर को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ सजाया जाएगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु वीरवार को जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में प्रशासनिक अफसरों और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों की एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की गई। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (एडीसी) अमनिंदर कौर बराड़ की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में मेयर वनीत धीर, हलका सेंट्रल इंचार्ज नितिन कोहली और चंदन ग्रेवाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समस्त विभागों को आपसी तालमेल के साथ समय पर काम पूरा करने को बताया गया।
मीटिंग में प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन के महासचिव गुरमीत सिंह बिट्टू, अकाली दल के जिला प्रधान इकबाल सिंह ढींडसा, परमिंदर सिंह दशमेश शहर और जगजीत सिंह गाबा ने प्रशासन के समक्ष कई मांगें रखीं। उन्होंने पूरे रूट पर विशेष सफाई, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों की पड़ताल, अस्थायी शौचालय, लटकती बिजली की तारों को ऊंचा करने, निर्बाध बिजली सप्लाई, पुख्ता सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, और मेडिकल टीमों और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात करने की मांग की।
बैठक में शहर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर सुमनदीप कौर, एसीपी हेडक्वार्टर गुरप्रीत सिंह सहित अन्य अफसर भी मौजूद रहे। इस अवसर पर दविंदर सिंह रियात, सुरिंदर सिंह विरदी, कंवलजीत सिंह टोनी, सुखविंदर सिंह मक्कड़, चरनजीत सिंह मिंटा, रणजीत सिंह राणा, हरजोत सिंह लक्की, गुरजीत सिंह पोपली, कुलविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, साहिब सिंह ढिल्लो, निर्मल सिंह बेदी, मनबीर सिंह और गगन समेत गणमान्य मौजूद थे।
नगर कीर्तन का रास्ता प्रबंधकों के मुताबिक, नगर कीर्तन सुबह 10 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मोहल्ला गोबिंदगढ़ से आरंभ होकर एसडी कॉलेज रोड, मंडी फेंटनगंज, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, भगत सिंह चौक, पंजपीर, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर, माई हीरां गेट, पटेल चौक, बस्ती अड्डा जीटी रोड, भगवान वाल्मीकि चौक और रैनक बाजार से होता हुआ गुरुद्वारा दीवान अस्थान (सेंट्रल टाउन) पहुंचकर संपन्न होगा।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







