- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Punjab Anganwadi Protest | Hargobind Kaur Slams Government Over Pay Hike
पंजाब सरकार के खिलाफ आंगनबाड़ी कर्मियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। ऑल पंजाब आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन की राज्य अध्यक्ष हरगोबिंद कौर ने ऐलान किया है कि यूनियन 17 नवंबर से पूरे पंजाब में सरकार के पुतले फूंककर विरोध प्रदर्शन करेगी। यह अभियान 6 दिसंबर
निजी कंपनियों को राशन सप्लाई सौंपने पर उठाए प्रश्न यूनियन अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों में राशन की सप्लाई निजी कंपनियों को सौंप दी है। उनके मुताबिक, पिछले पांच वर्ष से केंद्रों में खराब गुणवत्ता का सामान भेजा जा रहा है, जबकि इस पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे गर्भवती महिलाओं, माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।
6 दिसंबर तक चलेगा आंदोलन हरगोबिंद कौर ने कहा कि सरकार की वादाखिलाफी और नीतियों के विरोध में 17 नवंबर से 6 दिसंबर तक प्रदेशभर में पुतले फूंककर प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके बाद यूनियन की राज्य कमेटी बैठक कर संघर्ष की अगली रणनीति तय करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







