जालंधर | पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस जालंधर कैंट के विद्यार्थियों ने पंजाबी भाषा महकमा, पंजाब की ओर से आयोजित जिला स्तरीय पंजाबी साहित्य सृजन तथा कविता गायन प्रतियोगिता-2026 में विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार हासिल किए। स्कूल प्रशासन के मुताबिक विद्यार्थियों ने साहित्य सृजन और रचनात्मक लेखन से जुड़ी प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में 11वीं कक्षा के राजवीर सिंह ने कविता गायन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नौवीं कक्षा की सिखरप्रीत ने कहानी लेखन में द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि दसवीं कक्षा की सना शर्मा ने लेख लेखन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषा विभाग की ओर से इन विद्यार्थियों को प्रत्येक को 750 की नकद पुरस्कार राशि और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।