- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana Bus Stand Fire | Tyre Godown Blaze Massive Smoke Visuals
लुधियाना बस स्टैंड स्थित सरकारी बसों की रिपेयर वर्कशॉप में आग लग गई। आग टायरों के बड़े गोदाम में लगी, जिससे कुछ ही देर में लपटें उठने लगी। आग बुझाने हेतु 8 फायर ब्रिगेड गाड़ियों को करीब 2 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।
घटनास्थल पर मौजूद फायर ब्रिगेड के अफसर ने जानकारी दी कि आग सोमवार देर रात लगी थी। वर्कशॉप के अंदर भारी मात्रा में टायर रखे हुए थे, जिसके चलते रबर ने तेजी से आग पकड़ ली और दमकल कर्मियों को आग बुझाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पेट्रोल पंप सुरक्षित, टला बड़ा हादसा राहत की बात यह रही कि इसी बीच किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, बस स्टैंड परिसर के अंदर ही एक सरकारी पेट्रोल पंप भी मौजूद है, परंतु गनीमत रही कि आग पेट्रोल पंप से दूरी पर थी।
आज सुबह होगा नुकसान का पूरा आकलन यह बस स्टैंड की प्रमुख वर्कशॉप है, जहां सरकारी बसों की रिपेयरिंग का काम होता है। फिलहाल आग लगने के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में सरकारी संपत्ति का कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसकी पूरी और स्पष्ट रिपोर्ट आज सुबह विभागीय पड़ताल के पश्चात ही सामने आ पाएगी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







