अमृतसर| स्टॉलवार्ट्स वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस पर विशेष खेल दिवस मनाया गया, जिसमें नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजन का शुभारंभ भव्य मार्च पास्ट और पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने संगीत की धुनों पर योगाभ्यास प्रस्तुत कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इसी बीच रिले रेस, पैक द बैग रेस, हर्डल रेस, कप रेस और बुक बैलेंसिंग रेस सहित अनेक रोचक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रिंसिपल मनीषा धानुका, मैनेजर विकास बांसल, डायरेक्टर सुगंधा जडेजा और वाइस प्रिंसिपल वसुंधरा ने बताया कि खेल बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन विकसित करते हैं, अतः पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक हैं। अंत में विजेता विद्यार्थियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया और सभी ने खेल भावना व ईमानदारी की शपथ ली।
बाल दिवस पर करवाई खेल प्रतियोगिताएं
अमृतसर| स्टॉलवार्ट्स वर्ल्ड स्कूल में बाल दिवस पर विशेष खेल दिवस मनाया गया, जिसमें नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रिंसिपल मनीषा धानुका, मैनेजर विकास बांसल, डायरेक्टर सुगंधा जडेजा और वाइस प्रिंसिपल वसुंधरा ने बताया कि खेल बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन…
EEditor
15 नव॰ 2026, 06:35 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E
संबंधित ख़बरें
पंजाबअमृतसर लॉ कॉलेज ने मनाई ग्रीन दिवाली
17 मिनट पहले
पंजाब
पंजाबविश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता प्रोग्राम करवाया
20 घंटे पहले
पंजाब
पंजाबबच्चों को सुरक्षित रहने के बारे में दी सूचना
22 घंटे पहले 1
पंजाबसीजेएस पब्लिक स्कूल में स्टू़डेंट्स ने लगाए स्टॉल
22 घंटे पहले 1
