आर्य समाज शहीद भगत सिंह शहर में विशेष साप्ताहिक यज्ञ का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान अश्वनी दीवान एवं रूबी बाला तथा धर्मपाल अरोड़ा ने अपने परिवार सहित यज्ञ वेदी पर उपस्थित हो कर अपने जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आहुतियां डालीं। यज्ञ आचार्य सुरेश शास्त्री ने संपन्न करवाया। सोनू भारती शर्मा द्वारा यज्ञ प्रार्थना की गई। तत्पश्चात सोनू भारती ने ईश्वर भक्ति के भजन प्रस्तुत किया। प्रवचन करते हुए आचार्य सुरेश शास्त्री ने अपने उद्बोधन में बताया कि मनुष्य जीवन का मकसद प्राणी मात्र का कल्याण करना है।

अच्छे संस्कारों से मनुष्य के अंदर कल्याण की भावना आती है। अच्छे संस्कार ही मनुष्य की सबसे बड़ी धरोहर और पूंजी है। उन्होंने कहा कि उत्तम कोटि के मनुष्य फल की इच्छा किए बिना परोपकार की भावना से कर्म करते हैं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट