रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 द्वारा आयोजित रोटरी फाउंडेशन सेमिनार ‘फीनिक्स’ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इसमें डिस्ट्रिक्ट के विभिन्न क्लबों से भारी संख्या में रोटेरियंस, वरिष्ठ पदाधिकारियों, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स एवं विशिष्ट वक्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल सिंघल, फर्स्ट लेडी, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट जीत सहदेव, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नॉमिनी एच.एस. जोगी, इमिडिएट पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोहित ओबेरॉय, डीआरएफसी डॉ. एसपीएस ग्रोवर और डिस्ट्रिक्ट ग्रांट्स चेयरमैन बृजेश सिंघल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सेमिनार के बीच विशेषज्ञ वक्ताओं ने रोटरी फाउंडेशन, ग्लोबल व डिस्ट्रिक्ट ग्रांट्स, सीएसआर सहयोग, पारदर्शिता और स्टीवर्डशिप पर अपने विचार साझा किए।

वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छ पेयजल के माध्यम से जरूरतमंद समुदायों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया। सेमिनार चेयरपर्सन नूपुर संधू के कुशल नेतृत्व तथा सुनियोजित व्यवस्थाओं की समस्त ने प्रशंसा की। अंत में रोटरी क्लब ऑफ जालंधर के प्रेसिडेंट महेश गुप्ता ने धन्यवाद प्रस्ताव (वोट ऑफ थैंक्स) प्रस्तुत करते हुए समस्त अतिथियों, वक्ताओं, आयोजकों व प्रतिभागियों का आभार जताया

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट