- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Chandigarh Share Trading Fraud | Bail Denied To Accused Varun Thakur
चंडीगढ़ कोर्ट ने 3 करोड़ 66 लाख 25 हजार रुपए की ठगी मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने बताया कि आजकल साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। आरोपी अपराध में शामिल नजर आता है।
मामले में उसकी भूमिका और अपराध की गंभीरता को देखते हुए उसे नियमित जमानत देने का आधार नहीं बनता। अभियुक्त के वकील ने कोर्ट में कहा कि वरुण को झूठा फंसाया गया है और वह 2 जून 2025 से जेल में है।
छानबीन और ट्रायल में लंबा समय लग सकता है, इस कारण उसे अनिश्चित समय तक जेल में रखना उचित नहीं है। वकील ने यह भी बताया कि अभियुक्त के गवाहों को प्रभावित करने या सबूतों से छेड़छाड़ करने की आशंका नहीं है।
सरकारी वकील ने दलील दी कि आरोपी की फर्म के खाते में ठगी की रकम का बड़ा हिस्सा आया है और अपराध की गंभीरता को देखते हुए उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए।
पढ़िए क्या है पूरा मामला…
शेयर बाजार से जुड़ी सूचना साझा करती थी पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता सुरिंदर कुमार ठाकुर ने 19 दिसंबर 2023 को 'P15 Stock Market Exchange Club' नाम के व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन किया था। ग्रुप में अंकिता गुप्ता नाम की महिला खुद को एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड की मुलाजिम बताती थी और शेयर बाजार से जुड़ी सूचना साझा करती थी।
30 प्रतिशत तक मुनाफा मिलने की संभावना राहुल शर्मा नाम का व्यक्ति ग्रुप में शिक्षक बनकर शेयर बाजार के नोट्स और निवेश से जुड़े सुझाव देता था। शुरुआत में उनके बताए शेयरों की दामों के अनुमान सही निकले तो शिकायतकर्ता का भरोसा बढ़ गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसे बताया गया कि संस्थागत खाते के जरिए ही ऐसे शेयर खरीदे जा सकते हैं, जिनमें 20 से 30 प्रतिशत तक मुनाफा मिलने की संभावना है।
बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश इसके पश्चात मनीष कुमार नाम के व्यक्ति ने उसका संस्थागत खाता खुलवाया और SMCLE नाम का ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाया। आरोपियों ने उसे अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करने के निर्देश दिए।
शेयरों का लेन-देन करने में असमर्थ रहा शिकायतकर्ता ने 16 फरवरी से 25 मार्च 2024 के बीच अलग-अलग खातों में कुल 3 करोड़ 66 लाख 25 हजार रुपए ट्रांसफर किए। पश्चात में वह अपने संस्थागत खाते से रकम निकालने या शेयरों का लेन-देन करने में असमर्थ रहा।
अभियुक्त की फर्म के खाते में 83.50 लाख जांच के बीच सामने आया कि शिकायतकर्ता के आईसीआईसीआई बैंक खाते से 83 लाख 50 हजार रुपये पंजाब नेशनल बैंक के उस खाते में ट्रांसफर हुए थे, जो आयुषी एंटरप्राइजेज के नाम पर था। इस फर्म का मालिकाना हक आरोपी वरुण ठाकुर के पास है। इसी आधार पर अभियोजन पक्ष ने अभियुक्त को ठगी का मास्टरमाइंड बताते हुए जमानत का विरोध किया।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







