चंडीगढ़ में पत्नी की आत्महत्या मामले में गिरफ्तार पति को जिला अदालत से दूसरी बार भी जमानत नहीं मिली। पत्नी ने आत्महत्या करने से पहले अपने परिवार को वाट्सऐप मैसेज भेजकर मदद मांगी थी। उसने मैसेज में बताया था कि उसकी जान खतरे में है।

उसी दिन परिवार को सूचना मिली कि उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। इस मामले में अभियुक्त पति अमरजीत सिंह उर्फ स्वीटी की दूसरी नियमित जमानत याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दी।

कोर्ट ने जमानत खारिज करते हुए कहा कि अभियुक्त पर इल्जाम है कि उसने अन्य सह-आरोपियों के साथ मिलकर दहेज की मांग को लेकर पत्नी को प्रताड़ित किया, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। मामले में गवाहों के वक्तव्य अभी दर्ज होने बाकी हैं।

विज्ञापनIn-Article Banner

कोर्ट ने कहा कि चालान पेश होना नियमित जमानत देने का आधार नहीं है। अगर आरोपी को जमानत पर रिहा किया जाता है तो वह गवाहों पर दबाव बना सकता है और कोर्ट के अधिकार इलाका से बाहर जा सकता है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इन परिस्थितियों में आरोपी जमानत की रियायत पाने का हकदार नहीं है।

अब विस्तार से पढ़ें पूरा प्रकरण..

  • शादी के पश्चात दहेज के लिए प्रताड़ित किया: अदालत में पेश अभियोजन पक्ष के मुताबिक शिकायतकर्ता गुरतेज सिंह की बहन मनप्रीत कौर की शादी नवंबर 2021 में अमरजीत सिंह के साथ हुई थी। दोनों की एक बेटी जसनूर है। इल्जाम है कि शादी की शुरुआत से ही मनप्रीत को दहेज में कैश और कार की मांग को लेकर परेशान किया जाता था। उसके साथ क्रूरता की जाती थी।
  • बहन को ससुराल से निकाल दिया: शिकायतकर्ता ने जानकारी दी कि 25 दिसंबर 2024 को मनप्रीत को उसके ससुराल से निकाल दिया गया था। इसके बाद परिवार और गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप से 29 दिसंबर 2024 को उसे दोबारा ससुराल भेजा गया।
  • परिवार को वाट्सऐप मैसेज भेजा: कुछ दिन पश्चात ही, 7 जनवरी 2025 को मनप्रीत ने अपने परिवार को वाट्सऐप मैसेज भेजा। इसमें उसने मदद मांगते हुए बताया कि उसकी जान खतरे में है। इसी दिन परिवार को एक अन्य मैसेज मिला कि मनप्रीत ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। इस मामले में शिकायतकर्ता गुरतेज सिंह ने चंडीगढ़ के CJM अदालत में शिकायत दी थी।
  • CJM के आदेश पर दर्ज हुई थी FIR: अदालत ने 18 फरवरी 2026 को आदेश पारित किया था। इसी आदेश के आधार पर सेक्टर-34 थाने में 28 अप्रैल 2026 को FIR दर्ज की गई। अभियुक्त के खिलाफ BNS की धारा 80 के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने अमरजीत सिंह को 21 जून 2026 को गिरफ्तार किया था। तब से वह बुड़ैल स्थित मॉडल जेल में न्यायिक हिरासत में है।
  • चालान पेश, ट्रायल में लगेगा लंबा वक्त: अभियुक्त की ओर से एडवोकेट एसके चिंदालिया ने कोर्ट में दलील दी कि उनका मुवक्किल निर्दोष है और उसे झूठा फंसाया गया है। उसका इस अपराध से कोई लेना-देना नहीं है।
  • पुलिस चालान भी पेश कर चुकी है: आरोपी 21 जून से जेल में बंद है और पुलिस चालान भी पेश कर चुकी है। ऐसे में मुकदमे की सुनवाई पूरी होने में लंबा वक्त लग सकता है। अभियुक्त जमानत की समस्त शर्तें मानने और पर्याप्त जमानती मुचलके भरने के लिए तैयार है। इसलिए उसे नियमित जमानत दी जानी चाहिए।

अपराध गंभीर, पहली जमानत भी खारिज वहीं, सरकारी वकील ने जमानत याचिका का विरोध किया। अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि आरोपी बहुत चालाक और तेज दिमाग है एवं उसके द्वारा किया गया अपराध गंभीर प्रकृति का है। अभियुक्त की पहली जमानत याचिका भी चंडीगढ़ की कोर्ट खारिज कर चुकी है।

सरकारी वकील ने आशंका जताई कि जमानत मिलने पर आरोपी कानूनी प्रक्रिया से बच सकता है, देश छोड़कर भाग सकता है या मामले की पड़ताल को प्रभावित कर सकता है। अतः उसकी जमानत याचिका खारिज करने की मांग की गई।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट