जालंधर| जालंधर छावनी में भगवान श्री वाल्मीकि महाराज का कीर्तन भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ। भारतीय मूल मुक्ति मोर्चा के सदस्यों के सहयोग से आयोजित आयोजन में धार्मिक पाठ और भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और व्यवस्था को लेकर सेवादार सक्रिय दिखे। आयोजन में दीपक बाली, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, एस के कल्याण, विनय अग्रवाल, राहुल सिद्धू, संजीव सिद्धू, अजय अटवाल, रिंकू शुभ और अजय बत्रा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।