- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Tarn Taran Bakery Theft | CCTV Footage Shows Thieves Stealing Cash
तरनतारन के पट्टी में चोरों ने सोमवार देर रात एक बेकरी को निशाना बनाया। दो युवक दुकान का शटर तोड़कर अंदर दाखिल हुए और नकदी के गल्ले को तोड़ने की कोशिश की। इसमें कामयाब नहीं हुए तो दोनों गल्ला उठाकर फरार हो गए। गल्ले में लगभग 22 हजार रुपये रखे हुए थे।
रात 10 बजे दुकान बंद करके गया था
चीमा बेकरी के मालिक सुखविंदर पाल सिंह गोरा चीमा ने कहा कि वह रोज की तरह रात लगभग 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह लगभग 8 बजे वापस लौटे तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और नकदी का गल्ला गायब था।
पहले गल्ला तोड़ने की कोशिश की, फिर उठाकर ले गए
दुकान मालिक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखा तो पता चला कि चोर तड़के लगभग 3 बजकर 40 मिनट पर दो युवक दुकान में घुसे थे। दोनों ने दुकान में तलाशी लेने के पश्चात गल्ला तोड़ने की कोशिश की। जब वे इसमें सफल नहीं हुए तो गल्ला उठाकर ले गए। उसमें लगभग 22 हजार रुपये रखे हुए थे।
पुलिस कर रही प्रकरण की छानबीन
दुकान मालिक ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके पश्चात पीसीआर टीम के एएसआई सुरजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और पड़ताल की। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेक को कब्जे में लेकर चोरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे है, आरोपियों को शीघ्र काबू कर लिया जाएगा।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







