- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Jalandhar Kidnapping Attempt | Girl Abducted By Youths At Maksudan
जालंधर की मकसूदां मंडी इलाके में देर रात प्रसासी बच्ची को किडनैप करने की कोशिश की गई। दुकान पर गई बच्ची को 2 लोग रुमाल सुंघाकर साइकिल पर ले गए, मगर बच्ची को होश आया तो रास्ते में उतार गए।
जस्से के पुल के पास संदिग्ध हालात में बच्ची रोती हुई मिली। बच्ची डरी और सहमी हुई थी। बच्ची ने इल्जाम लगाया है कि वह घर से पैसे खुल्ले करवाने हेतु निकली थी, तभी अंधेरे में मुंह ढके 2 युवकों ने उसे पकड़ लिया और रुमाल पर कोई पाउडर लगाकर उसे सुंघा दिया, जिसके बाद वे उसे अगवा कर ले गए।
टांग काटने और जान से मारने की धमकी दी
बच्ची के अनुसार, बदमाशों ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने शोर मचाया या किसी को कुछ जानकारी दी तो वे उसकी टांग काट देंगे और जान से मार देंगे। इसके पश्चात आरोपी उसे जस्से के पुल के पास अंधेरे में छोड़कर फरार हो गए। रात के वक्त सड़क किनारे ठंड में कांपती और रोती हुई बच्ची पर जब कुछ राहगीरों की नजर पड़ी, तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
माता-पिता का नाम बताया, एड्रेस नहीं बता पाई बच्ची
राहगीरों ने बताया कि बच्ची मात्र अपने माता-पिता का नाम ही बता पा रही थी, किंतु नशे के असर या घबराहट की वजह से उसे अपने घर का पता याद नहीं आ रहा था।
बच्ची के मुंह से बार-बार 'मंडी' शब्द सुनकर राहगीर उसे मकसूदां मंडी स्थित झुग्गियों में ले गए, ताकि उसके परिजनों का सुराग मिल सके, परंतु वहां भी किसी ने उसे नहीं पहचाना। झुग्गी वालों ने बच्ची को ठंड से बचाने हेतु शॉल और चप्पल दी।
थाना 1 पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच की पूछताछ
इस दौरान गश्त कर रही पीसीआर टीम घटनास्थल पर पहुंची, जिन्हें राहगीरों ने पूरी घटना की जानकारी दी। मामला थाना डिवीजन नंबर-1 के अंतर्गत आता है, जहां के ड्यूटी अफसर को सूचित कर दिया गया है।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि किसी को भी इस बच्ची या इसके परिवार के बारे में कोई सूचना हो, तो फौरन थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस से संपर्क करें, ताकि मासूम को सुरक्षित उसके माता-पिता तक पहुंचाया जा सके।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







