- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Jagraon
- Ludhiana Crime News | Woman Fiance Arrested For ATM Robbery Gang
लुधियाना में एक युवती की इंगेजमेंट हुई और वो अपने मंगेतर के साथ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने लगी। इसका खुलासा तब हुआ जब लुधियाना देहात पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो युवकों और एक युवती को गिरफ्तार किया।
वहीं युवती का मंगेतर करनवीर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। युवती नेहा व उसके मंगेतर करनवीर का एक गिरोह है जो लुधियाना व आसपास के कस्बों में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता है।
लुटेरे गिरोह के पास एक सफदे रंग की मारुति ब्रेजा कार है और उस पर उन्होंने नंबर प्लेट नहीं लगाई है। लूट की वारदात के समय वो बिना नंबर प्लेट के जाते हैं और आगे पीछे उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाते हैं।
यह गिरोह आते-जाते लोगों, दुकानों को अपना निशाना बनाते रहे। धीरे-धीरे गिरोह ने एटीएम लूटने तक की कोशिशें की। पुलिस के अनुसार यह गिरोह दो बार एटीएम लूटने का प्रयास कर चुके हैं।
लुटेरी नेहा मंगेतर के साथ दे चुकी है इन घटनाओं को अंजाम, जानिए...
- लंडे फाटक पर बाइक सवार से लूट: पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह ने सबसे पहले जगराओं के लंडे फाटक के पास एक मोटरसाइकिल सवार को घेरा। आरोपियों ने हथियार दिखाकर उससे बाइक और दो मोबाइल फोन छीन लिए। वारदात के तुरंत पश्चात करणवीर सिंह छीनी गई बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।
- हथियार दिखाकर सिगरेट के डब्बे ले गए: बाइक लूटने के पश्चात भी गिरोह का आतंक नहीं थमा। नेहा, गुरजोत और शुभम अपनी ब्रेजा कार से एक करियाना दुकान पर पहुंचे। वहां दुकानदार को हथियार दिखाकर डराया-धमकाया और दुकान से सिगरेट के तीन-चार डिब्बे चोरी कर फरार हो गए।
- फिजियोथैरेपी सेंटर को बनाया निशाना: इसके पश्चात गिरोह ने एकजोत फिजियोथैरेपी सेंटर में पहुंचा। आरोपियों ने सेंटर के भीतर घुसकर वहां रखी नकदी और एक कीमती लैपटॉप उठाकर ले गए।
- एटीएम मशीन तोड़कर कैश निकालने की कोशिश: लगातार वारदातों को अंजाम देने के बाद आरोपियों के हौसले इस कदर बढ़ गए कि उन्होंने अकालगढ़ के नजदीक गार्डरूम के पास प्रमुख सड़क पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को निशाना बना लिया। गुरजोत, शुभम और नेहा ने मिलकर एटीएम मशीन को तोड़ने और उसमें से नकदी निकालने की भरपूर कोशिश की। गनीमत रही कि वे मशीन का कैश बॉक्स तोड़ने में सफल नहीं हो सके और खाली हाथ भागना पड़ा। एक के पश्चात एक वारदातों से पुलिस भी सक्रिय हो गई और आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी गई। छानबीन में यह भी सामने आया है कि अभियुक्त इसी प्रकार दो एटीएम तोड़ने की कोशिश कर चुके हैं।
गिरोह के सदस्यों पर दर्ज हैं ये मुकदमें, जानिए…
- गुरजोत सिंह उर्फ जोत: एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि गुरजोत सिंह उर्फ जोत ग्राम धमोट कलां का रहने वाला है। गुरजोत के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में कुल 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें दोराहा और पायल पुलिस थानों में नशा तस्करी से जुड़े एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के प्रकरण प्रमुख हैं। इसके साथ ही, मलौद थाने में भी उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज है।
- शुभम: एसएसपी ने कहा कि शुभम लुधियाना के शिवाजी शहर का रहने वाला है। शुभम का भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शुभम के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है।
- करनवीर और नेहा का रिकार्ड खंगाल रही पुलिस: एसएसपी ने कहा कि पुलिस करनवीर और नेहा का क्रिमिनल रिकार्ड खंगाल रही है। उनका कहना है कि ये दोनों लूटपाट गिरोह के सरगना हैं।
असली पिस्टल के साथ खिलौना ग्लॉक और लग्जरी मोबाइल बरामद
एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि सीआईए स्टाफ जगराओं और थाना सिटी पुलिस की संयुक्त टीमों ने घटनास्थलों तथा आरोपियों के आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी जांच और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस घेराबंदी कर तीनों आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। आरोपियों के कब्जे से एक 30 बोर की पिस्टल (मैगजीन सहित), लोगों को डराने हेतु इस्तेमाल की जाने वाली एक CO2 ग्लॉक खिलौना पिस्टल, वारदातों में प्रयुक्त सफेद रंग की मारुति ब्रेजा कार, चोरी किया गया लैपटॉप और आईफोन 13 प्रो मैक्स, रेडमी प्रो प्लस, सैमसंग और वीवो समेत अनेक मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अब रिमांड के बीच आरोपियों की नशे की आदत, पुराने आपराधिक संपर्कों, फरार चौथे सदस्य करणवीर सिंह की भूमिका, जाली नंबर प्लेट के इस्तेमाल और इलाके में हुई अन्य वारदातों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







