दिल्ली के तिलक शहर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिबपुरा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के प्रकरण में श्री अकाल तख्त साहिब ने सख्त कार्रवाई की है। प्रकरण में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दो सदस्यों सहित गुरुद्वारा प्रबंधन कमेट

दो सदस्यों पर धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने पर रोक

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य रमिंदर सिंह और बीबी रणजीत कौर पर पांच सिंह साहिबानों की ओर से अंतिम फैसला आने तक धार्मिक और पंथक गतिविधियों में शामिल होने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापनIn-Article Banner

पांच प्रबंधकों को किया अयोग्य करार

वहीं, गुरुद्वारा साहिब की पांच सदस्यीय प्रबंधक कमेटी के सदस्य प्रेम सिंह, मनमोहन सिंह, सरूप सिंह, हरबीर सिंह और सुखदेव सिंह को प्रबंधन संभालने हेतु अयोग्य करार दिया गया है। आदेश के अनुसार, ये पांचों आगे से गुरुद्वारा साहिब में किसी भी पद पर सेवा नहीं कर सकेंगे।

शिकायतकर्ता और प्रबंधकों का पक्ष सुन जारी किए आदेश

इस मामले में संबंधित समस्त लोगों को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में अपना पक्ष रखने हेतु बुलाया गया था। यहां जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने शिकायतकर्ता और प्रबंधकों की बात सुनी, उनका स्पष्टीकरण लिया और मामले से जुड़े तथ्यों की गहन जांच की। पड़ताल के दौरान संबंधित लोगों की गंभीर लापरवाही और गलतियां सामने आने के पश्चात ये आदेश जारी किए गए।

नवीन अमृतधारी कमेटी बनाने के लिए पड़ताल कमेटी गठित

प्रकरण की पूरी पड़ताल और गुरुद्वारा साहिब में नवीन अमृतधारी प्रबंधक कमेटी बनाने हेतु दो सदस्यीय पड़ताल कमेटी गठित की गई है। इसमें एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी के सचिव भगवंत सिंह धंगेरा और धार्मिक जांच के इंचार्ज भोला सिंह शामिल हैं। कमेटी को 2 दिसंबर 2026 तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। रिपोर्ट के साथ 15 से 17 नवंबर तक की सीसीटीवी फुटेज भी जमा करवाने के आदेश दिए गए हैं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट