छेहर्टा थाना पुलिस ने सिविल अदालत और जिला प्रशासन के निषेधाज्ञा आदेशों का उल्लंघन कर ओसीएम मिल के प्रमुख गेट के बाहर धरना लगाने, नारेबाजी करने और मिल प्रशासन को धमकियां देने के आरोप में 34 नामजद सहित कई अन्य वर्करों के खिलाफ केस दर्ज किया है। छेहर्टा थाना की पुलिस ने 20 नवंबर 2026 को समस्त आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया है।

पड़ताल अफसर एसआई बलदेव सिंह ने बताया कि मिल के नियम-कायदों से जुड़े परफॉर्मा पर हस्ताक्षर करने को लेकर कुछ वर्करों ने विरोध शुरू कर दिया था। सिविल जज जूनियर डिवीजन अमृतसर के आदेशानुसार मिल के सामने 300 मीटर के दायरे में धरना-प्रदर्शन पर रोक है और डीसीपी कम कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा भी धारा 163 लागू है।

समझाने के बाद भी अजय सिंह उर्फ सोनू, सतनाम सिंह, आकाश, दीपक, अमित देवगन, संदीप कुमार, जतिंदर सिंह, सुक्खा सिंह, अमृतपाल सिंह, मनोज कुमार, हीरा सिंह, गुरसेवक सिंह, प्रिंसपाल सिंह, प्रेम शंकर, राज कुमार, रोशन, रोहित शर्मा, सुरिंदर कुमार, भूपिंदर सिंह, रणजीत सिंह, भूपिंदर सिंह (विकास नगर), शिव कुमार, मलकीत सिंह, नवदीप सिंह, कुलवंत सिंह, अरुण कुमार, राजनाथ यादव, शाम लाल, सुरजीत सिंह, आशीष कुमार, बैज नाथ, राकेश कुमार, मनप्रीत सिंह, उपदेश शर्मा सहित अन्य वर्करों ने गेट के सामने धरना लगा दिया। पड़ताल अफसर प्रकरण में कार्रवाई कर रहे हैं।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट