होशियारपुर जिले में टांडा उड़मुड़ के गांव पंडोरी में देर रात सड़क पर खड़ी लकड़ियों से लदी ट्रॉली से बाइक टकरा गया। हादसे में रामपुर ग्राम के युवक की मौके पर ही जान चली गई। मृतक की पहचान हरमन के तौर पर की गई है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची टांडा पुलिस ने हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। ट्राली मालिक को ढूंढा जा रहा है। फिल्हाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया है।

कहा जा रहा है कि ट्रॉली सड़क पर ही खड़ी थी और उसके पीछे कोई चेतावनी संकेत या रिफ्लेक्टर नहीं थे। प्राथमिक पड़ताल में हादसे का कारण बाइक सवार को ट्राली दिखाई नहीं देना जानकारी दी जा रहा है।

विज्ञापनIn-Article Banner

टांडा की तरफ से घर जा रहा था युवक

हरमन सिंह बाइक पर सवार होकर टांडा की तरफ से घर जा रहा था कि ग्राम पंडोरी के पास सड़क पर खड़ी लकड़ियों से भरी ट्रॉली से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उसे अपनी गाड़ी में डालकर सरकारी अस्पताल टांडा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट