क्वींस रोड पर देर शाम ओवरलोड बोलेरो पिकअप वाहन गुजरता दिखा, जिसमें क्षमता से ज्यादा सामान लदा था और सामान दोनों साइडों से बाहर निकला हुआ था। खास बात यह रही कि वाहन की नंबर प्लेट पर नंबर तक दर्ज नहीं था। अंधेरे या संकरे रास्तों से गुजरने पर बाहर निकला सामान दूसरे वाहनों से टकराकर बड़े हादसे का कारण बन सकता है, जिससे चालक और राहगीरों की जान को खतरा हो सकता है। ट्रैफिक रूल्स का पालन करना चालकों की भी जिम्मेदारी है। साथ ही प्रशासन को ऐसे ओवरलोड व बिना नंबर वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि सड़क हादसों पर रोक लग सके।