- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- On Foggy Days, 473 Of The 800 Streetlights On The Bypass Road From Narayangarh To Golden Gate Remain Off At Night.
नारायणगढ़ चौक से जंडियाला तक 26 किमी हाइवे में से 14 किमी में रात को घुप अंधेरा रहता है। नारायणगढ़ चौक से गोल्डन गेट चौक तक 16 किलोमीटर में 800 स्ट्रीट लाइट्स लगी हैं लेकिन 473 स्ट्रीट लाइट्स 7 माह से बंद पड़ी हैं।
चोर वायर चोरी ले कर गए है लेकिन एनएचएआई ने अब तक दोबारा तार डालने की जहमत नहीं उठाई। वहीं गोल्डन गेट से जंडियाला तक 11 किलोमीटर में रात को 7 बजे के सड़क पर गाड़ियों की हेडलाइट के अलावा कुछ नहीं दिखता।
न व्हाइट पट्टी, न डिवाइडर, न सामने से आ रहा ट्रक। रात और अंधेरे में गुजरने वाले वाहन चालकों को हादसों का डर रहता है। नारायणगढ़ चौक से गोल्डन गेट तक कुल 5 फ्लाईओवर और 13 कट पड़ते हैं और समस्त पर लाइटें बंद हैं।
वहीं गोल्डन गेट से जंडियाला तक 2 फ्लाईओवर और 9 कट पड़ते हैं यहां तो लाइट्स ही नहीं हैं। ^बंद स्ट्रीट लाइटों को लेकर जांच करवाई जा रही है। इस समस्या का शीघ्र से जल्द समाधान करवा दिया जाएगा। -अनिल नरवान, अधिकारी, एनएचएआई विपुल नेवटिया का कहना है कि अकसर रात को इस बाईपास से गुजरते हैं।
यहां अंधेरा इतना अधिक होता है कि सामने चल रहे वाहन का अंदाजा भी वक्त पर नहीं लगता। फ्लाईओवर पर न स्ट्रीट लाइट्स जलती हैं और न सड़क पर सफेद पट्टियां ठीक से दिखाई देती हैं। टोल पूरा लेते हैं लेकिन सड़क पर रोशनी और सुरक्षा का इंतजाम तक नहीं है।
इस वक्त मौसम करवट बदल चुका है और फॉग पड़नी प्रारंभ हो चुकी है। आने वाले दिनों में फॉग और बढ़ेगी। बंद लाइट्स केवल हादसों का कारण नहीं बन रही हैं, लूटपाट का कारण भी बनने का खतरा बना हुआ है। दोनों बाइपास पर 2 टोल हैं एक जंडियाला को जाते मार्ग मानांवाला और दूसरा अटारी तरफ छिड्डन में।
जो लोग दिन में टोल पर 70 से 445 रुपए तक देते हैं, रात को उन्हें सुरक्षा के नाम पर अंधेरा मिलता है। स्ट्रीट लाइट्स बंद होने से राम तीर्थ रोड फ्लाईओवर, बाबा कुल्ली वाला अटारी रोड बाईपास फ्लाईओवर, मजीठा रोड फ्लाईओवर, गुमटाला बाईपास फ्लाईओवर, फतेहगढ़ चूड़ियां रोड फ्लाईओवर, दुबुर्जी बाईपास फ्लाईओवर और मानांवाला अंधेरे में डूबे रहते हैं।
वहीं, शहर के अंदर तारां वाला पुल से भंडारी पुल तक वाले फ्लाईओवर पर भी हाल यही है। यहां लाइट तो लेकिन एक तरफ से। आधी सड़क रोशन है मगर आधी पर अंधेरा। रात को यहां से गुजरने वाला हर आदमी यही कहता है इतना पैसा टोल में जाता है, एक लाइट नहीं लग सकती।
वहीं छहर्टा रोड पर भी यही हाल है। रमन का कहना हे कि परिवार के साथ अकसर रात को इस रास्ते से गुजरता हूं तो सबसे ज्यादा चिंता फ्लाईओवर और कट पर होती है। दूर तक अंधेरा रहता है। अचानक कोई वाहन कट से निकल आए या सड़क पर कोई गाड़ी खड़ी हो तो उसे देखना मुश्किल हो जाता है।
अब फॉग भी पड़ने लगी है। ऐसे में हादसे का डर बना रहता है। जब हर सफर पर टोल टैक्स दे रहे हैं तो कम से कम स्ट्रीट लाइट्स तो चालू होनी चाहिए। टैक्सी चालक गुरप्रीत का कहना है कि रात की सवारी में सबसे अधिक डर इन्हीं फ्लाईओवर पर लगता है। अंधेरे में डिवाइडर दिखता ही नहीं, कई बार बाल-बाल बचे हैं।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







