अमृतसर | क्रिश्चियन पीस काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय चेयरमैन द राइट रेव. बिशप उलफत राज की अध्यक्षता में 12 दिसंबर को क्रिसमस शोभायात्रा निकाली जाएगी। बिशप राज ने बताया कि यह शोभायात्रा सैंट पॉल चर्च सुबह 10 बजे आरंभ होगी। इसके पश्चात यात्रा सर्किट हाउस, रेलवे स्टेशन, क्वींस रोड, एमएम. मालवीय रोड, मॉल रोड और कचहरी चौक से होते वापस चर्च पर संपन्न होगी। इस क्रिसमस शोभायात्रा में मसीह भाईचारे, पास्टर साहिबान, बिशप साहिबान और विभिन्न मसीह भाइचारे के लोग मौजूद रहेंगे। शोभायात्रा के बीच चाय, पकौड़ों और भोजन का अटूट लंगर भी लगाया जाएगा। इस यात्रा में मसीह भाइचारे के लोग दोपहियां, बसों, कारों और ट्रकों पर प्रभु यीशु के बैनर लगाकर उनकी महिमा का गुणगान करेंगे।