- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Punjab Chandigarh Weather Update | Fog Alert & Cold Wave Conditions
पंजाब और चंडीगढ़ में दो दिन घने कोहरे की संभावना है। इसके बाद 26 नवंबर तक पूरे राज्य में मौसम ड्राई रहेगा। 24 घंटे में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में किसी प्रकार का कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। अब यह सामान्य के करीब बना हुआ है।
सबसे कम तापमान 7.2 डिग्री फरीदकोट में रिकॉर्ड किया गया है। पंजाब-चंडीगढ़ में इन दिनों दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप की वजह से तापमान 30 डिग्री तक पहुंच रहा है, जबकि रात में तापमान गिरकर 7 डिग्री तक आ रहा है।
फरीदकोट में दिन का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। यहां दिन-रात के तापमान में सबसे अधिक 21.4 डिग्री का अंतर रहा। लुधियाना और बठिंडा में भी यह अंतर 20.6 डिग्री दर्ज हुआ।
चंडीगढ़ में दिन का पारा 30.1 डिग्री तक पहुंचा, जबकि रात में 10.6 डिग्री रहा। मोहाली में अधिकतम तापमान 29.1 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। अर्थात दोपहर में गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि सुबह और रात को ठंड महसूस हो रही है।
अगले दिनों में तापमान में कमी और बढ़ेगी ठंड मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी।
पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ा, नवीन सिस्टम सक्रिय उत्तर-पश्चिम भारत में एक नवीन पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय हुआ है। यह पश्चिमी हवाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। वहीं, पहले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में आगे निकल चुका है।
हालांकि, नवीन पश्चिमी विक्षोभ से पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। फिलहाल चक्रवाती तूफान 'अकवन' के प्रभाव से पूर्वी हवाएं चल रही हैं। 22 नवंबर से उत्तरी हवाएं चलने की संभावना है। इससे तापमान में कमी आएगी और ठंड का अहसास बढ़ेगा।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







