भास्कर न्यूज| लुधियाना भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने संगठनात्मक विस्तार के तहत विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों की नियुक्तियों की घोषणा की। पार्टी की जिला इकाई को अधिक सक्रिय बनाने के मकसद से यह कदम उठाया गया। घोषित नियुक्तियों में एडवोकेट आरके मौर्य को लीगल सेल, एडवोकेट करनीश गुप्ता को आरटीआई सेल, अजय सोंधी को कल्चरल सेल, नरेश चलोत्रा को अकाउंटेंट सेल, राजीव नानचाहल को एनआरआई सेल, अमित बख्शी को नॉर्थ-ईस्ट सेल, ज्ञान चंद शर्मा को कोऑपरेटिव सेल और सतीश सोनी को बूथ मैनेजमेंट सेल का जिला संयोजक बनाया गया। सुनील मौदगिल ने नवनियुक्त संयोजकों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला महामंत्री हर्ष शर्मा, कैलाश चौधरी, उपाध्यक्ष सुमित टंडन, संजय गोसाई, सरबजीत सिंह काका और इंदर अग्रवाल और विनीत पाल मोंगा सहित अन्य उपस्थित रहे।