लुधियाना| शहर निगम में डिजिटल जनगणना 2027 के दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) के बीच शहर निगम आयुक्त दमनजीत सिंह मान ने चार्ज अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे अधिकतम संख्या में निवासियों को स्व-गणना हेतु जोड़ें और प्रोत्साहित करें। यह निर्देश शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में जारी किए गए। मीटिंग में कहा गया कि जागरूकता सार्वजनिक बैठकों और होर्डिंग लगाने जैसे माध्यमों से फैलाई जाए। अफसरों के मुताबिक, स्व-गणना के जरिए विवरण दर्ज करने से निवासियों और जनगणना कार्य में लगे गणनाकर्मियों—दोनों का वक्त और ऊर्जा बचेंगे। साथ ही, निवासी अपने घर से ऑनलाइन ज्यादा सटीक सूचना भर सकेंगे। निवासी se.census.gov.in पर 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना के जरिए विवरण जमा कर सकते हैं। विवरण जमा होने के पश्चात एसई-आईडी मिलेगा, जिसे 1 दिसंबर 2026 से शुरू होने वाली घर-घर गणना के बीच गणनाकर्मी को देना होगा। सवालों के समाधान हेतु 1800-180-1855 हेल्पलाइन आरंभ की गई है। स्व-गणना न करने की स्थिति में 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक घर-घर चरण में फील्ड स्टाफ को विवरण दिए जा सकेंगे।