जालंधर | जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की और जिलावासियों से इसमें भाग लेने का आह्वान किया। प्रशासन के मुताबिक स्व-गणना 16 नवंबर से प्रारंभ होकर 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस अवधि में नागरिक ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार से संबंधित विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित और समय बचाने वाली है। पोर्टल पर लॉगिन के पश्चात परिवार के सदस्यों का विवरण भरकर सूचना सबमिट करने पर सेल्फ-इन्यूमरेशन आई.डी. जनरेट होती है, जिसे सुरक्षित रखने की बात कही गई। 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 के बीच गणक और सुपरवाइजर घर-घर जाकर जनगणना कार्य करेंगे।