इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के नूरपुर रोड कैंपस में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अनहद: ए डिवाइन कनेक्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मकसद विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक सद्भावना को सुदृढ़ करना और भावनात्मक संतुलन को बढ़ावा देना रहा।

विद्यालय परिसर में पूरे वक्त शांत और भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजन में माताओं और दादियों की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ाई। कक्षा पांचवीं और छठी के विद्यार्थियों ने भजन व शबद गायन के माध्यम से प्रस्तुति दी।

तेरी पनाह में हमें रखना, तुम्हरी सरण तुम्हारी आसा, मेरे मन में है तू, मेरे तन में है तू और विण बोल्या सब किछु जाणदा को श्रोताओं ने विशेष रूप से सराहा। आयोजन की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसमें विद्यालय और अभिभावकों की सामूहिक भूमिका पर बल दिया गया।

विज्ञापनIn-Article Banner

स्कूल की डायरेक्टर मीनाक्षी शर्मा और प्रिंसिपल जसमीत बख्शी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और सहयोग देने हेतु माताओं और दादियों के प्रति आभार जताया। आयोजन का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट