- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Tulsi Shaligram Marriage Solemnized With Devotion At Shri Ram Devotee Hanuman Temple
भास्कर न्यूज़ | लुधियाना. श्री राम भक्त हनुमान मंदिर न्यू माधोपुरी में तुलसी-शालिग्राम विवाह मंदिर के प्रधान रवि कांत सेठ की अध्यक्षता में श्रद्धाभाव से संपन्न हुआ। पुजारी बनवारी लाल शास्त्री और गुड्डू पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार कर भगवान शालिग्राम और
समारोह में तुलसी माता के परिवार की ओर से राजेश कुमार विज, साक्षी विज, साहिल विज और हर्ष विज सहित श्रद्धालुओं ने शालिग्राम परिवार के रविकांत सेठ, सुमन सेठ एवं बारातियों का पुष्पवर्षा कर और मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
हरिदर्शन भजन मंडली की दीपिका सिंगला, कांता मल्ली, संतोष कालड़ा, प्रेम सूद, पुष्पा सामा, सुमन पट्टी, कंचन सैनी, विद्या यादव, राधा यादव, सविता शर्मा, शीतल मल्ली, नीना कुमारी, डॉली वर्मा और पूनम ने भजनों के माध्यम से ठाकुर जी के नाम का कीर्तन किया।
रवि कांत सेठ ने कहा कि देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु तुलसी माता से विवाह रचाते हैं, इसी परंपरा के मुताबिक कार्तिक मास में यह कार्यक्रम किया जाता है। सात फेरों की रस्म पूरी कर माता तुलसी को भगवान शालिग्राम के साथ विदा किया गया। समाज सेवक रमेश जैन बिट्टा, कृष्ण लाल महेंद्र और सतपाल अरोड़ा सहित अन्य लोगों ने भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







