हृदय प्रत्यारोपण हेतु 27.97 लाख रुपए खर्च करने वाले सरकारी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर को अब पूरी चिकित्सा राशि वापस मिलेगी। कैट ने चंडीगढ़ प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह प्रोफेसर संजीव कुमार के हृदय प्रत्यारोपण और संबंधित इलाज पर हुए वास्तविक खर्च की पूरी प्रतिपूर्ति करे। साथ ही बकाया राशि पर देय तिथि से भुगतान होने तक 6 प्रतिशत सालाना ब्याज भी देना होगा। कैट ने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण की असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए प्रतिपूर्ति को निर्धारित पैकेज दरों तक सीमित नहीं रखा जा सकता। जानिए क्या है पूरा मामला…. भुगतान तक 6 प्रतिशत सालाना ब्याज भी देना होगा न्यायाधिकरण ने अफसरों को आदेश की प्रमाणित प्रति मिलने के आठ सप्ताह के भीतर खर्च का मिलान पूरा कर बकाया राशि जारी करने को बताया है। साथ ही बकाया राशि पर देय तिथि से वास्तविक भुगतान तक 6 प्रतिशत सालाना ब्याज भी देना होगा।