सर्दियों में धुंध और लुधियाना स्टेशन पर भीड़भाड़ कम करने हेतु उत्तर रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। एक ओर जहां धुंध के मद्देनजर अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस के दिसंबर से फरवरी तक कुल 52 ट्रिप हेतु रद्द कर दिया गया है। वहीं यात्रियों की सुविधा हेतु ढंढारी कलां रेलवे स्टेशन पर 14 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को मार्च 2027 तक 3 माह बढ़ा दिया है।

लुधियाना स्टेशन पर ट्रैफिक व मुसाफिरों का दबाव कम करने के उद्देश्य से रेलवे बोर्ड ने ढंढारी कलां स्टेशन पर 14 ट्रेनों के ठहराव (स्टॉपेज) की समय-सीमा को तीन महीने (मार्च 2027 तक) आगे बढ़ा दिया है। इनमें 13 ट्रेनें अमृतसर और एक जालंधर सिटी से चलने वाली ट्रेन शामिल है। अमृतसर-हरिद्वार (12054) अब 31 मार्च 2027 तक रुकेगी। अमृतसर-पूर्णिया अदालत (14618) अब 31 मार्च 2027 तक रुकेगी।

जालंधर सिटी-दरभंगा (22552) अब 28 मार्च 2027 तक रुकेगी। अमृतसर-लालकुआं (14616) अब 27 मार्च 2027 तक रुकेगी। अमृतसर-दरभंगा (15212) अब 31 मार्च 2027 तक रुकेगी। अमृतसर-सहरसा (12204) अब 31 मार्च 2027 तक रुकेगी। अमृतसर-नई दिल्ली (12498) अब 31 मार्च 2027 तक रुकेगी। अमृतसर-नई दिल्ली (14680) अब 31 मार्च 2027 तक रुकेगी।

विज्ञापनIn-Article Banner

अमृतसर-जयनगर (14650) अब 31 मार्च 2027 तक रुकेगी। अमृतसर-जयनगर (14674) अब 30 मार्च 2027 तक रुकेगी। अमृतसर-इंदौर (19326) अब 28 मार्च 2027 तक रुकेगी। अमृतसर-गोरखपुर (22424) अब 28 मार्च 2027 तक रुकेगी।

अमृतसर-नरकटियागंज (14604) अब 31 मार्च 2027 तक रुकेगी। अमृतसर-सहरसा (15532) अब 29 मार्च 2027 तक रुकेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार अनुसार फॉग सीजन की वजह से 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 के बीच अजमेर-अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस को विभिन्न तारीखों पर पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

वीरवार और शनिवार को चलने वाली अजमेर-अमृतसर (19611) 3, 5, 10, 12, 17, 19, 24, 26, 31 दिसंबर 2026 को रद्द रहेगी। इसी प्रकार 2, 7, 9, 14, 16, 21, 23, 28, 30 जनवरी 2027 को रद्द रहेगी। इसी तरह 4, 6, 11, 13, 18, 20, 25, 27 फरवरी 2027 को रद्द रहेगी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट