- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Children Enthralled The Audience With Bhajans And Dance Performances At The Trust's Camp.
भास्कर न्यूज़ | लुधियाना दुगरी कैंपस में बाल विकास ट्रस्ट ने मासिक कैंप का आयोजन किया। आयोजन की अध्यक्षता डॉ. रचना शर्मा, मैनेजिंग ट्रस्टी ने की। प्रमुख अतिथि बलजिन्द्र सिंह सैनी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, रिवाइविंग ग्रीन रिवोल्यूशन सेल, टाटा ट्रस्ट
मंच पर बच्चों का बढ़ता आत्मविश्वास कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। बलजिन्द्र सिंह सैनी ने ट्रस्ट की गतिविधियों की सराहना करते हुए भविष्य में विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर साथ काम करने की संभावना जताई और बच्चों को मेहनत और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को सीमा मिगलानी की ओर से नकद राशि दी गई।
नवीन दिशा कक्षा के बच्चों को ऊषा जैन, सीएचई ग्रुप की ओर से कॉपियां और पेंसिलें वितरित की गईं। परवित मिगलानी का जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया गया। मिगलानी परिवार ने नूडल्स, कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट और केले की व्यवस्था की।
डॉ. कपिल दुआ, अरोड़ा आयरन ने मफिन केक और हर्षा व स्वाति जैन, चार्ली ग्रुप ने चिप्स बांटे। आफरीन मिगलानी, सीमा, राजबीर शर्मा, हर्षा, स्वाति, साहिल, किंशिका, अकविंद्र, नीतू, सुनीता मोहिन्द्रा और वाजवा आंटी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







