जिला खजाना कार्यालय में तीन दिवसीय पेंशनर मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को करीब 400 पेंशनरों ने सेवाओं का लाभ लिया। जिला खजाना अधिकारी डॉ. अमरनाथ ने कहा कि मेले में जिले के सेवानिवृत्त पेंशनरों को ई-केवाईसी और जीवन प्रमाण पत्र (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) की प्रक्रिया पूरी कराने में मदद दी जा रही है।

पोर्टल पर पंजीकरण के पश्चात पेंशनर ऑनलाइन अपने पेंशन खातों की सूचना देख सकते हैं। संबंधित दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं और सेवाओं से जुड़े आवेदनों की स्थिति भी ट्रैक कर सकते हैं।

डॉ. अमरनाथ ने बताया कि 21 नवंबर को जिला खजाना कार्यालय तथा उप-खजाना कार्यालय नकोदर, शाहकोट और फिल्लौर में भी यह मेला लगेगा। पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों से अधिकतम फायदा उठाने की अपील की।

विज्ञापनIn-Article Banner

कहा, पेंशनर पीपीओ की प्रति, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल फोन साथ लाएं, ताकि ओटीपी के जरिए प्रक्रिया पूरी हो सके। उन्होंने जानकारी दी कि राष्ट्रीयकृत बैंकों से आए अधिकारी व कर्मी घटनास्थल पर ई-केवाईसी और जीवन प्रमाण अपडेट कर रहे हैं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट