- Hindi News
- International
- Peru Andes Earthquake: 6.9 Magnitude Tremors Felt In Lima; No Casualties
दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र पेरू में शुक्रवार रात 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके राजधानी लीमा तक महसूस किए गए। डर के चलते लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। हालांकि, अब तक किसी की मृत्यु या घायल होने और इमारतों को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक शुक्रवार शाम 7:09 बजे आया। इसका केंद्र जुनिन शहर से 34 किलोमीटर उत्तर में एंडीज पर्वत इलाका में जमीन से 108 किलोमीटर नीचे था।
पेरू में पहले भी आ चुके हैं तेज भूकंप
पेरू प्रशांत महासागर के आसपास फैले 'रिंग ऑफ फायर' इलाका में आता है। यह करीब 40 हजार किलोमीटर लंबा ज्वालामुखियों और भूगर्भीय दरारों का क्षेत्र है। दुनिया के ज्यादातर भूकंप इसी इलाका में आते हैं।
इससे पहले अगस्त में पेरू के एंडीज इलाका में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें दो लोग घायल हुए थे। कई घरों, स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों को नुकसान पहुंचा था।
वहीं, जुलाई में जुनिन क्षेत्र में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 6 लोगों की मौत हुई थी और 30 लोग घायल हुए थे।
खबर अपडेट हो रही…
अमेरिका में भारतीय नागरिक को 19 साल सजा: आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी, कोर्ट में निखिल गुप्ता ने पन्नू से माफी मांगी
विदेश- कॉपी लिंक
रूस ने क्रीमिया ब्रिज हमले का बदला लिया: यूक्रेन पर 400 ड्रोन और 110 मिसाइलें दागीं, 8 मौतें, पुतिन ने कहा था- दर्दनाक जवाब देंगे
विदेश- कॉपी लिंक
बांग्लादेश में विदेश राज्य मंत्री के घर में आग लगाई: कल युनूस का घर जलाया था; PM ने हिंसा के लिए हसीना को जिम्मेदार ठहराया
विदेश- कॉपी लिंक
ट्रम्प ने यूरोप से कहा- यूक्रेन की फंडिंग बंद करो: पुतिन से मुलाकात के बाद बोले- युद्ध खत्म होने से पैसा और लोगों की जान बचेगी
विदेश- कॉपी लिंक







