- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Bikram Majithia Mohali Court Hearing | Foreign Travel Permission Update
शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया के विदेश जाने को लेकर मोहाली की जिला कोर्ट में आज सुनवाई होगी। मजीठिया ने दिसंबर में विदेश जाने की अनुमति मांगते हुए कोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर अदालत ने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो से
मजीठिया आय से अधिक संपत्ति के मामले में जमानत पर बाहर हैं। जमानत की शर्तों के मुताबिक, उन्हें विदेश जाने से पहले कोर्ट की अनुमति लेनी होगी। इसी वजह से उन्होंने अदालत का रुख किया है।
मोबाइल रिलीज करने की याचिका पर भी सुनवाई
मोहाली कोर्ट में आज मजीठिया की ओर से जब्त मोबाइल फोन रिलीज करने हेतु दायर याचिका पर भी सुनवाई होगी। उन्होंने 4 जुलाई 2026 को मोबाइल वापस लेने हेतु कोर्ट में अर्जी लगाई थी। इस पर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 29 अगस्त 2026 को अपना जवाब दाखिल किया था। यह वही मोबाइल फोन है, जिसे आय से ज्यादा संपत्ति मामले की पड़ताल के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने मजीठिया से जब्त किया था।
सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर भी होगी सुनवाई
आय से अधिक संपत्ति मामले से जुड़े एक अन्य मुकदमे में भी अदालत सुनवाई करेगी। इसमें विजिलेंस ब्यूरो की ओर से दूसरे आरोपी गजपत सिंह ग्रेवाल के खिलाफ दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर सुनवाई होनी है। इस प्रकार आज मोहाली कोर्ट में मजीठिया के विदेश जाने की अनुमति, मोबाइल रिलीज और आय से अधिक संपत्ति मामले से जुड़े सप्लीमेंट्री चालान सहित तीन मामलों पर सुनवाई होगी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







