- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Annual Urs Celebrated In Bulawa Sharif Of Basti Danishmanda
जालंधर | बस्ती दानिशमंदा स्थित बेगमपुरा मोहल्ला में बुलावा शरीफ का वार्षिक उर्स 19 नवंबर को मनाया गया। जालंधर और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हाजिरी लगाई। दोपहर 1 बजे साबिरी लंगर शरीफ लगाया गया।
रात 8:30 बजे नमाज-ए-इशा के पश्चात कुल शरीफ और महफिल-ए-समां का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का समापन भारत में शांति और आपसी एकता की कामना के साथ किया गया। सेवादार सूफी इरफान कादरी साबिरी ने बताया कि उर्स हर साल मनाया जाता है, जिसमें सभी धर्मों के लोग श्रद्धा के साथ शामिल होते हैं।
मुख्यअतिथि के रूप में पूर्व अल्पसंख्यक कमिशन के मेंबर नासिर सलमानी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि धर्म सदैव एकजुट होकर प्रेम से रहने का संदेश देता है। इस घटनास्थल पर हाजी नूर साबरी, मुजम्मिल सलमानी, एडवोकेट सुंदर गिल, जालंधर सलमानी बिरादरी प्रधान वाजिद सलमानी, तसलीम सलमानी, सलमान सलमानी, शहजाद सलमानी, गयूर सलमानी और शाहिद सलमानी मौजूद रहे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







