एनआईटी परिसर में अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वसुधैव कुटुंबकम—सारी दुनिया एक परिवार है विषय पर आधारित इस आयोजन में विद्यार्थियों ने अपने-अपने देशों की पारंपरिक वेशभूषा पहनकर लोकनृत्य व संगीत प्रस्तुतियां दीं।

कुछ विद्यार्थियों ने अपनी मातृ भाषाओं में गीत भी सुनाए और देशों की परंपराओं व सांस्कृतिक पहचान की झलक दिखाई। आयोजन में बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, म्यांमार, अमेरिका, अफगानिस्तान, मंगोलिया, कनाडा, थाईलैंड, गैंबिया, साउथ सूडान और जाम्बिया के छात्र शामिल हुए।

कार्यक्रम डीन (इंडस्ट्री और इंटरनेशनल अफेयर्स) कार्यालय ने विश्वाकनेक्ट क्लब के सहयोग से किया। घटनास्थल पर निदेशक प्रो. बिनोद कुमार कनौजिया, रजिस्ट्रार प्रो. अनिश सचदेवा, डीन प्रो. अजय बंसल, एसोसिएट डीन-I डॉ. सौरभ कांगो, एसोसिएट डीन-II डॉ. प्रग्या रंजन राउत, इंटरनेशनल स्टूडेंट सेल के चेयरमैन डॉ. विनोद अशोकन, आईसीसीआर के नोडल अफसर व विश्वाकनेक्ट क्लब के कोऑर्डिनेटर डॉ. तरुण चौधरी तथा एसआईआई के नोडल अफसर डॉ. चंदी चरन पातरा मौजूद रहे।

विज्ञापनIn-Article Banner

प्रो. बिनोद कुमार कनौजिया ने सहभागिता की सराहना करते हुए बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को एक-दूसरे की संस्कृति समझने का अवसर देते हैं। प्रो. अनिश सचदेवा और प्रो. अजय बंसल ने भी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम प्रयासों की प्रशंसा की।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट