जालंधर | भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति एवं युवा भारत जालंधर द्वारा 22 नवंबर को दोआबा कॉलेज में एक दिवसीय मुफ्त विशेष योग शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर प्रातः 7:00 से 8:30 बजे तक चलेगा। यह कार्यक्रम प्रदेश प्रभारी भारत स्वाभिमान राजेंद्र शंगारी और राज्य प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति सीमा शंगारी के मार्गदर्शन में होगा। सत्र में बीपी, मधुमेह, हृदय रोग, गैस, कब्ज, मोटापा, सिरदर्द, कमर दर्द, डिप्रेशन और सर्वाइकल जैसी समस्याओं के प्रबंधन में योग की भूमिका पर जानकारी दी जाएगी। योगाभ्यास व प्राणायाम का अभ्यास कराया जाएगा। इसी बीच फ्री नेत्र छानबीन शिविर भी होगा। प्राकृतिक चिकित्सा और एक्यूप्रेशर पद्धति से जुड़े संभावित लाभों पर भी सूचना दी जाएगी। यह जानकारी जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान पुष्पेंद्र राय, जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति नरेश सेठी और जिला प्रभारी युवा भारत पंकज शर्मा ने दी।
दोआबा कॉलेज में कल लगेगा योग शिविर
जालंधर | भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति एवं युवा भारत जालंधर द्वारा 22 नवंबर को दोआबा कॉलेज में एक दिवसीय मुफ्त विशेष योग शिविर लगाया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेश प्रभारी भारत स्वाभिमान राजेंद्र शंगारी और राज्य प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति सीमा शंगारी के मार्गदर्शन में…
EEditor
21 नव॰ 2026, 06:30 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






