- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- 70 Disabled People Benefited From The Aid Camp, Equipment Was Also Distributed.
भारत विकास परिषद चेतना शाखा जालंधर द्वारा निशुल्क दिव्यांग मदद शिविर श्री महावीर जैन भवन कपूरथला चौक जालंधर में लगाया गया। सर्वप्रथम महामंत्र नवकार का सामूहिक उच्चारण करवाया गया। इसके उपरांत दिव्यांग बंधुओं के नाप लिए गए। प्रांतीय कन्वीनर राजीव जैन ने बताया कि करीब 70 दिव्यांग बंधुओं ने शिविर का लाभ उठाया। 13 दिसंबर को श्री महावीर जैन भवन कपूरथला चौक में दिव्यांग बंधुओं को बनावटी अंग सुनने की मशीन, ट्राईसाइकिल व्हीलचेयर इत्यादि प्रदान किए जाएंगे।
यहां कोऑर्डिनेटर राकेश बब्बर, हर्षवर्धन शर्मा, चेतना शाखा उपाध्यक्ष नृपन जैन, सचिव मुस्कान जैन, अश्विनी शर्मा, सुरेश जैन, रवि साहनी, जतिंदर कौर, कविंद्रशील जैन, संजीव जैन, खुशी, नरेश जिंदल आदि उपस्थित थे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







